आत्मा बेच दी थी… अजय देवगन की को-स्टार को जब C-Grade फिल्मों में करना पड़ा था काम, आज भी होता है अफसोस

आत्मा बेच दी थी… अजय देवगन की को-स्टार को जब C-Grade फिल्मों में करना पड़ा था काम, आज भी होता है अफसोस



आत्मा बेच दी थी… अजय देवगन की को-स्टार को जब C-Grade फिल्मों में करना पड़ा था काम, आज भी होता है अफसोस

Susmita Mukherjee C Grade Films: ‘गोलमाल’, ‘खलनायक’, ‘किंग अंकल’ जैसा फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने कहा, “किसी ने मुझसे पूछा, ‘मैडम, आपने सी-ग्रेड फिल्मों में काम क्यों किया?’ यह सवाल सुनकर मैं चौंक गई, क्योंकि अपनी जिंदगी के उस दौर में वापस जाना आज भी बहुत परेशान करने वाला है. मैं खुद से भी पूछती हूं कि मैंने ऐसी सेक्सिस्ट, सी-ग्रेड और महिलाओं को नीचा दिखाने वाली फिल्मों में काम क्यों किया. हालांकि, मैंने अच्छी फिल्मों में भी काम किया है. वो कोई अश्लील नहीं थीं, भगवान कसम… लेकिन हां, कुछ फिल्में खराब थीं और कुछ फैसले भी गलत थे. क्या मैंने अपनी आत्मा बेच दी थी? बिल्कुल बेच दी थी. क्या उस वक्त मुझे अच्छा लगा था? बिल्कुल नहीं. आज भी उन फैसलों को याद करके अच्छा महसूस नहीं होता, लेकिन उस समय मेरी मजबूरी ही ऐसी थी.”

क्यों सुष्मिता मुखर्जी को सी-ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा काम

अजय देवगन की को-स्टार सुष्मिता मुखर्जी ने बताया कि साल 2002 उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर लेकर आया. उसी समय उनके और उनके पति की मीडिया कंपनी प्रयास प्रोडक्शन पूरी तरह बंद हो गई और कारोबार पर भारी कर्ज चढ़ गया. उस दौर में मीडिया इंडस्ट्री तेजी से बदल रही थी, जिसकी वजह से उनकी कंपनी आर्थिक संकट में फंस गई.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के बाद अब TV पर छाएंगे अजय देवगन, सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम शो को करेंगे होस्ट

1 करोड़ का सुष्मिता मुखर्जी और उनके पति पर हो गया था कर्ज

एक्ट्रेस ने कहा कि कंपनी पर करीब एक करोड़ रुपये का कर्ज था. उन्होंने याद करते हुए बताया, “हमारे साथ ट्रैक सिनेमा और अनिल चौधरी प्रोडक्शन भी दिवालिया हो गए थे. घर पर रिकवरी एजेंट आते थे, पैसे मांगते थे और कई बार बदसलूकी भी करते थे. वो समय हमारी जिंदगी का सबसे कठिन दौर था. उस वक्त मेरे बच्चे भी बहुत छोटे थे, इसलिए मुझे दोबारा काम शुरू करना पड़ा, जो भी कमाई होती थी, उसका बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में चला जाता था.” सुष्मिता ने बताया कि उन्होंने और उनके पति ने लगातार कई साल तक मेहनत की और आखिरकार तीन-चार साल में पूरा कर्ज चुका दिया. उनके मुताबिक, उसी आर्थिक दबाव की वजह से उन्हें ऐसे कई प्रोजेक्ट्स स्वीकार करने पड़े.

सुष्मिता मुखर्जी के प्रोजेक्ट्स

बॉलीवुड में सुष्मिता मुखर्जी ‘किंग अंकल’, ‘खलनायक’, ‘रुदाली’, ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’, ‘दोस्ताना’, ‘पाठशाला’, ‘जरा हटके जरा बचके’ और ‘पटना शुक्ला’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. वहीं छोटे पर्दे पर भी उन्होंने ‘मधुबाला- एक इश्क एक जुनून’, ‘इश्कबाज’ समेत कई लोकप्रिय टीवी शोज में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाई है.

ये भी पढ़ें: पिता धर्मेंद्र के निधन के तुरंत बाद शूटिंग पर लौटे थे सनी देओल, इक्का की को-स्टार ने सुनाया इमोशनल किस्सा

The post आत्मा बेच दी थी… अजय देवगन की को-स्टार को जब C-Grade फिल्मों में करना पड़ा था काम, आज भी होता है अफसोस appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *