इंदौर एयरपोर्ट पर वीआईपी पास बनाने को लेकर विवाद, टर्मिनल मैनेजर और अधिकारियों के बीच हुई बहस

इंदौर एयरपोर्ट पर वीआईपी पास बनाने को लेकर विवाद, टर्मिनल मैनेजर और अधिकारियों के बीच हुई बहस

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर वीआईपी पास जारी करने को लेकर टर्मिनल मैनेजर और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच बहस हो गई।

Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 11:05:56 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 11:12:17 AM (IST)

इंदौर एयरपोर्ट पर वीआईपी पास बनाने को लेकर विवाद, टर्मिनल मैनेजर और अधिकारियों के बीच हुई बहस
इंदौर एयरपोर्ट फाइल फोटो।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर वीआईपी दौरे की तैयारी के दौरान टर्मिनल एंट्री पास जारी करने को लेकर एयरपोर्ट और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित दौरे के लिए अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे थे, हालांकि बाद में दौरा रद हो गया।

ड्यूटी पर मौजूद टर्मिनल मैनेजर मेघराम मीणा ने अधिकारियों को बताया कि नए सुरक्षा नियमों के अनुसार अब वह पास जारी करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पास केवल मुख्य सुरक्षा अधिकारी और सीनियर टर्मिनल मैनेजर की मंजूरी के बाद ही जारी किए जा सकते हैं।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसके बाद पुलिस टर्मिनल मैनेजर और ‘मे आई हेल्प यू’ काउंटर के एक कर्मचारी को एयरपोर्ट थाने ले गई, जहां उन्हें करीब कुछ देर तक बैठाए रखने के बाद छोड़ दिया गया।

Source link
#इदर #एयरपरट #पर #वआईप #पस #बनन #क #लकर #ववद #टरमनल #मनजर #और #अधकरय #क #बच #हई #बहस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *