इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, चोरी के वाहन काटने वाली दुकान पर छापा, पूर्व पार्षद का भाई गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, चोरी के वाहन काटने वाली दुकान पर छापा, पूर्व पार्षद का भाई गिरफ्तार

अपराध शाखा ने शनिवार को पूर्व पार्षद अंसाफ अंसारी के भाई अल्ताफ को चोरी के दोपहिया वाहनों को काटने और बेचने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। अंसारी की स…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 09:45:14 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 09:45:13 PM (IST)

इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, चोरी के वाहन काटने वाली दुकान पर छापा, पूर्व पार्षद का भाई गिरफ्तार
पूर्व पार्षद अंसाफ अंसारी का भाई चोरी की गाड़ियां काटते-बेचते गिरफ्तार।

HighLights

  1. रानीपुरा में स्क्रैप दुकान का भंडाफोड़
  2. चोरी की गाड़ियां काटते-बेचते गिरफ्तार
  3. दबाव बनाने की कोशिश में पकड़ाया अल्ताफ

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपराध शाखा ने शनिवार को पूर्व पार्षद अंसाफ अंसारी के भाई अल्ताफ को चोरी के दोपहिया वाहनों को काटने और बेचने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। अंसारी की स्क्रैप की दुकान है। पुलिस को दस से ज्यादा गाड़ियों के पुर्जे, इंजन मिले हैं। पुलिस ने अल्ताफ के विरुद्ध क्राइम ब्रांच थाना में एफआईआर दर्ज की है।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि उर्दू स्कूल के समीप (रानीपुरा) में अल्ताफ की स्क्रैप दुकान पर चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त होती है। दोपहर को निरीक्षक विष्णु वास्कले की 12 सदस्यीय टीम ने दबिश देकर अल्ताफ को पकड़ लिया।

आरोपित अल्ताफ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

मौके पर बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन कटे पड़े हुए थे। पुलिस ने इंजन और पुर्जे जब्त कर लिए। कर्मचारियों ने मौके पर ही इंजन व चेचिस नंबर से वाहनों का सत्यापन किया तो कई वाहन चोरी के मिले। इसके बाद आरोपित अल्ताफ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई।

पुलिस ने अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने का प्रयास भी किया। अल्ताफ ने बताया कि वह तो गाड़ियां स्क्रैप में खरीदता है। उसने कुछ लोगों के नाम बताए हैं जो उसको गाड़ियां बेचते हैं।

पूर्व पार्षद शेख अलीम से पूछताछ

कारोबारी को ब्लैकमेल करने और लाखों रुपयों की अवैध वसूली के मामले में खजराना पुलिस ने पूर्व पार्षद शेख अलीम से घंटों तक पूछताछ की। गिरफ्तारी के डर से अलीम ने वकील साथियों को थाने पर बुला लिया। पुलिस ने अलीम के बेटे अली को भी नोटिस जारी कर दिया है।

टीआई मनोज सेंधव के अनुसार पिछले साल अप्रैल में व्यवसायी अब्दुल रहीम की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। व्यवसायी को अज्ञात नंबरों से धमकाया गया और लाखों रुपयों की मांग की गई।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में शिप्रा आरती पर छिड़ी रार, तीर्थ पुरोहितों व महाकाल मंदिर समिति आमने-सामने, विवाद में उतरी पुलिस-प्रशासन की टीम

पुलिस ने जांच की और आरोपित को गिरफ्तार किया

साइबर एक्सपर्ट की मदद से पुलिस ने जांच की और आरोपित शेख मिकाइल को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि साजिश में शेख अलीम (पूर्व पार्षद) शामिल है। पीड़ित अब्दुल रहीम उसका रिश्तेदार है और उसने ही रुपये वसूलने का तरीका बताया था।

मामला जांच में लंबित रह गया था। पुलिस ने शेख अलीम को नोटिस जारी किया और शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया। टीआई के अनुसार शेख अलीम से पूर्व से तैयार सवालों के जवाब लिए गए हैं। आरोपित शेख मिकाइल के मेमोरेन्डम में भी उसका नाम लिखा हुआ है। इसी केस में शेख अलीम के बेटे अली से पूछताछ होना शेष है।

Source link
#इदर #करइम #बरच #क #बड #एकशन #चर #क #वहन #कटन #वल #दकन #पर #छप #परव #परषद #क #भई #गरफतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *