गैस पाइपलाइन ब्लास्ट में घायल युवती जिनी झाला को उपचार के लिए शुक्रवार को एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद भेजा गया।

HighLights
- घायल जिनी झाला को हाई कोर्ट के आदेश के बाद अहमदाबाद एयरलिफ्ट किया गया
- जायड्स अस्पताल में होगा इलाज, स्वस्थ होने में लग सकते हैं तीन से चार महीने
- पार्षद और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विजय नगर क्षेत्र के सुमन नगर में मंगलवार को हुए गैस पाइपलाइन ब्लास्ट में घायल युवती जिनी झाला को उपचार के लिए शुक्रवार को एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद भेजा गया। हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें इंदौर से अहमदाबाद के जायड्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका आगे का उपचार होगा। डॉक्टरों के अनुसार पूरी तरह स्वस्थ होने में तीन से चार महीने का समय लग सकता है।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शुक्रवार सुबह एयरलिफ्ट से पहले जब जिनी को आईसीयू से बाहर लाया गया तो वह दर्द से कराह रही थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी इस हालत के लिए पार्षद और अधिकारी जिम्मेदार हैं और उनके खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस दौरान उनके माता-पिता नवल सिंह और धर्मेंद्र सिंह झाला ने भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इससे पहले हाई कोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि जिनी के उपचार का पूरा खर्च राज्य शासन वहन करेगा।
अहमदाबाद में होंगी और सर्जरी
जिनी के मंगेतर रजत के अनुसार उनके शरीर का एक हिस्सा और चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। हाथ की त्वचा की दो परतें पूरी तरह जल चुकी हैं, जबकि तीसरी परत भी गंभीर रूप से प्रभावित है। एक सर्जरी हो चुकी है और अभी तीन अन्य सर्जरी होना बाकी हैं। परिजनों का कहना है कि जिस अस्पताल में वह भर्ती थीं, वहां बर्न यूनिट नहीं थी, इसलिए बेहतर उपचार के लिए अहमदाबाद ले जाया गया। उधर, हादसे में घायल गोपाल मालाकार (10-15 प्रतिशत बर्न) और सुभाष ठाकुर (10-12 प्रतिशत बर्न) की हालत स्थिर बताई गई है।
Source link
#इदर #गस #बलसट #पडत #जन #झल #अहमदबद #एयरलफट #हई #करट #क #आदश #पर #जयडस #असपतल #म #शफट #रजय #सरकर #उठएग #इलज #क #पर #खरच


