इंदौर में 535 किलो संदिग्ध घी-पनीर जब्त, डेयरी में निर्माण पर लगाई रोक

इंदौर में 535 किलो संदिग्ध घी-पनीर जब्त, डेयरी में निर्माण पर लगाई रोक

सियागंज स्थित कमलेश ट्रेडर्स से महीसागर घी का नमूना लेने के साथ 28 किलो घी की 56 यूनिट सील कर जब्त की गईं। वहीं जेल रोड के रतलाम नमकीन कार्नर से समोसे…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 10:44:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 10:49:02 PM (IST)

इंदौर में 535 किलो संदिग्ध घी-पनीर जब्त, डेयरी में निर्माण पर लगाई रोक
कार्रवाई करते खाद्य विभाग के अधिकारी।

HighLights

  1. 535 किलो संदिग्ध घी-पनीर जब्त, डेयरी में निर्माण पर लगाई रोक।
  2. दो प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ जब्त, घी-पनीर के नमूने जांच को भेजे।
  3. पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदाैर। मिलावट और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सोमवार को कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। अलग-अलग स्थानों से करीब 535 किलो संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपए से अधिक है। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सिंध डेयरी फार्म, चंदन भवन, मुराई मोहल्ला का निरीक्षण किया। यहां पनीर, दही और घी का निर्माण होने के साथ थोक व रिटेल बिक्री की जा रही थी। जांच में खाद्य निर्माण के लिए वैध अनुज्ञप्ति नहीं मिली। मौके से करीब 149 किलो घी और 103 किलो पनीर, कुल 252 किलो खाद्य पदार्थ जब्त किया गया।

इसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपए है। निर्माण लाइसेंस नहीं होने पर डेयरी में खाद्य निर्माण तत्काल बंद करा दिया गया। इसी तरह नारायण इंटरप्राइजेज, पालदा बारदान मंडी से किंग घी और राधा माधव घी के नमूने लिए गए। यहां 255 किलो घी, जिसकी कीमत करीब 1.53 लाख रुपए है, जांच रिपोर्ट आने तक जब्त किया गया।

सियागंज स्थित कमलेश ट्रेडर्स से महीसागर घी का नमूना लेने के साथ 28 किलो घी की 56 यूनिट सील कर जब्त की गईं। वहीं जेल रोड के रतलाम नमकीन कार्नर से समोसे और सलाद-चटनी के नमूने लिए गए तथा अनियमितताओं पर सुधार सूचना पत्र जारी किया जा रहा है।

पोर्टल पर शिकायत के आधार पर कैलाश पार्क कालोनी स्थित आशुतोष बायज हास्टल से कच्चे माल और तैयार खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिए गए। संचालक को साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

Source link
#इदर #म #कल #सदगध #घपनर #जबत #डयर #म #नरमण #पर #लगई #रक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *