इंस्टाग्राम पर RSS शाखा का वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, इंदौर में भड़का विवाद; छात्र के खिलाफ एफआईआर

इंस्टाग्राम पर RSS शाखा का वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, इंदौर में भड़का विवाद; छात्र के खिलाफ एफआईआर

इंदौर के सूरज नगर में आरएसएस शाखा के वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 08:40:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 08:40:02 PM (IST)

इंस्टाग्राम पर RSS शाखा का वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, इंदौर में भड़का विवाद; छात्र के खिलाफ एफआईआर
छात्र ने शाखा का वीडियो बनाकर आपत्ति जताई (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पेज बनाकर वीडियो अपलोड किया
  2. कमेंट्स में भड़काऊ प्रतिक्रिया आने लगी
  3. मोहन मालवीय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सूरज नगर स्थित नार्थ एवेन्यु के खाली मैदान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की शाखा चलती है। करीब छह माह पहले वहां रहने वाले छात्र क्षितिज वाने ने शाखा के क्रिया कलाप पर आपत्ति जताई थी। उसका कहना था कि सुबह होने वाली आवाज से उसकी नींद प्रभावित होती है। इस दौरान उसकी स्वयं सेवकों से बहस भी हुई।

छह माह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला

टीआई सुशील पटेल के अनुसार, बहस के वक्त क्षितिज ने वीडियो बना लिया था, लेकिन उस समय वह वहां से चला गया। दो दिन पूर्व उसने ‘सच्चा राष्ट्रीय भक्त’ नाम से इंस्टाग्राम पर पेज बनाया और छह माह पुराना वीडियो अपलोड कर दिया। इसके बाद वीडियो पर भड़काऊ कमेंट्स आने लगे और मामला और गंभीर हो गया।

Source link
#इसटगरम #पर #RSS #शख #क #वडय #शयर #करन #पड #भर #इदर #म #भडक #ववद #छतर #क #खलफ #एफआईआर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *