![]()
बारिश में भोपाल की सड़कें उखड़ गई हैं। तेज बारिश होते ही निचले इलाकों में पानी भर रहा है। कई इलाकों में सफाई व्यवस्था खराब है। ये ऐसे मुद्दे हैं, जिनसे राजधानी का हर व्यक्ति परेशान हैं। बावजूद 19 अगस्त को होने वाली निगम परिषद की मीटिंग में ये एक भी मुद्दे शामिल नहीं है। निगम का सम्मेलन सवाल-जवाब से शुरू होगा और अपनी खाली हुई बिल्डिंग को किराए पर दिए जाने के प्रस्ताव पर खत्म हो जाएगा। जनहित के मुद्दे नहीं होने के चलते निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि हर बैठक में शहर सरकार जनहित के मुद्दे नहीं लाती। पिछली बैठक में भी इन पर चर्चा के लिए कहा था, लेकिन विपक्ष की नहीं सुनी गई। वर्तमान में भोपाल की सड़कें जर्जर हो गई है। दो दिन की तेज बारिश से शहर का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। सफाई व्यवस्था भी सही नहीं है। ये एजेंडे में शामिल नहीं है। प्रस्ताव से पहले पार्षदों के प्रश्न होंगे एजेंडे में शामिल प्रस्ताव से पहले पार्षदों के सवाल-जवाब होंगे। मीटिंग आईएसबीटी स्थित हॉल में होगी। सुबह 11 बजे से मीटिंग की शुरुआत हो जाएगी। साल का पहला सम्मेलन नगर निगम के परिषद का यह साल का पहला सम्मेलन होगा, जिसमें एमआईसी के मंजूर एजेंडे पर बात होगी और पार्षद अपने सवाल उठा सकेंगे। इससे पहले 2 सम्मेलन जरूर हुए हैं, लेकिन एक महिला सशक्तिकरण और दूसरा कचरे के नए नियमों को लेकर था। इसमें पार्षद सवाल-जवाब नहीं कर सके थे।
Source link
#खल #हई #अपन #बलडग #क #करए #पर #दग #नगर #नगम #भपल #नगम #परषद #क #मटग #क #जनहत #क #एक #भ #मदद #नह #Bhopal #News


