Bigg Boss 20 Confirm Contestant: सलमान खान के मोस्ट अवेटिड रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 20 शुरू होने में अब गिनती के ही दिन बचे हैं। जब से इस शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है तभी से फैंस इस बार थीम, कंटेस्टेंट लिस्ट और घर के अंदर की तस्वीरों के लिए बेकरार बैठे हैं।

जेनिफर विंगट का नाम आया सामने
अब शो में आने वाले कंटेस्टेंट के नामों पर चर्चा काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई है और बताया जा रहा है कि शो में न्यूली वेड अभिनेत्री जेनिफर विंगेट अपने नए हसबैंड विलियम के साथ सलमान खान के शो में एंटर करती दिखाई दे सकती हैं।
करण सिंह ग्रोवर भी हो सकते हैं हिस्सा
इससे भी मजेदार बात ये सामने आ रही है कि मेकर्स ने जेनिफर विंगेट, विलियम के साथ साथ सलमान खान के शो बिग बॉस 20 के मेकर्स ने उनके एक्स करण सिंह ग्रोवर को भी ऑफर भेजा है। करण सिंह ग्रोवर जेनिफर के एक्स हसबैंड रह चुके हैं। हालांकि फिलहाल दोनों अपनी लाफइ में मूव ऑन कर चुके हैं।
अगर सब ठीक रहा तो बिग बॉस 20 में जेनिफर विंगेट अपने पति के साथ-साथ एक्स का भी सामना करने वाली हैं। इस खबर ने बिग बॉस 20 के फैंस के बीच हंगामा मचा दिया है। हालांकि अब तक भी इस खबर पर मुहर नहीं लगाई गई है। कहा तो ये भी जा रहा है कि बिग बॉस 20 में जेनिफर विंगेट नहीं आएंगी। वजह साफ है कि वो शादी के बाद अपने एक्स और पति के बीच नहीं पिसना चाहेंगी।


