महिला का पर्स लूटा, तीन दिन में तीसरी वारदात:  बहन के घर से लौट रहे दंपती को नकाबपोश तीन बदमाशों ने बनाया निशाना – Bhind News

महिला का पर्स लूटा, तीन दिन में तीसरी वारदात: बहन के घर से लौट रहे दंपती को नकाबपोश तीन बदमाशों ने बनाया निशाना – Bhind News

महिला का पर्स लूटा, तीन दिन में तीसरी वारदात:  बहन के घर से लौट रहे दंपती को नकाबपोश तीन बदमाशों ने बनाया निशाना – Bhind News


भिंड जिले में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार रात एंडोरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने चलती बाइक पर सवार महिला का पर्स झपट लिया। पर्स में सोने-चांदी के जेवर और नकदी सहित करीब 90 हजार रुपए का सामान था। जिले में पिछले तीन दिनों में यह तीसरी लूट की वारदात है। हालांकि, पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। बाइक से तीन नकाबपोश आए
पुलिस के अनुसार, गोहद के वार्ड क्रमांक-18 निवासी राजेश पुत्र लटूरी माहौर (34) अपनी पत्नी के साथ एंडोरी क्षेत्र में बहन के घर गए थे। शनिवार रात करीब 8 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बारहेड गांव के पास बंबा पर पान सिंह कौरव के खेत के सामने पीछे से बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने चलती बाइक से महिला का पर्स झपट लिया। पर्स छिनने के दौरान महिला सड़क पर गिर गई, जबकि बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, पर्स में मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी और करीब 4 हजार रुपए नकद थे। पुलिस ने करीब 90 हजार रुपए की लूट का मामला दर्ज कर अज्ञात तीन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तीन दिन में तीसरी लूट भिंड जिले में लगातार हो रही लूट की घटनाओं ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।शुक्रवार शाम गोहद के सदर बाजार में पैदल जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए थे। इसके बाद मिहोना थाना क्षेत्र के अंतियनपुरा गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर मौसी-भांजे से जेवर, नकदी और मोबाइल लूट लिया। अब एंडोरी थाना क्षेत्र में महिला से पर्स झपटने की वारदात सामने आई है। लगातार तीसरी लूट के बाद भी पुलिस किसी भी मामले में आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में जिले में पुलिस की गश्त और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Source link
#महल #क #परस #लट #तन #दन #म #तसर #वरदत #बहन #क #घर #स #लट #रह #दपत #क #नकबपश #तन #बदमश #न #बनय #नशन #Bhind #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *