रेस्टोरेंट पर 200 का नकली नोट चलाने पहुंचा युवक गिरफ्तार:  इंदौर में 44 हजार के जाली नोट और प्रिंटिंग मशीन जब्त, पुलिस कर रही पूछताछ – Indore News

रेस्टोरेंट पर 200 का नकली नोट चलाने पहुंचा युवक गिरफ्तार: इंदौर में 44 हजार के जाली नोट और प्रिंटिंग मशीन जब्त, पुलिस कर रही पूछताछ – Indore News

रेस्टोरेंट पर 200 का नकली नोट चलाने पहुंचा युवक गिरफ्तार:  इंदौर में 44 हजार के जाली नोट और प्रिंटिंग मशीन जब्त, पुलिस कर रही पूछताछ – Indore News


इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पर 200 रुपए का नकली नोट चलाने का मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट संचालक की सतर्कता से आरोपी युवक पकड़ा गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से करीब 44 हजार रुपए के नकली नोट और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली प्रिंटिंग मशीन बरामद की गई है। गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल यादव के अनुसार राजनगर सेक्टर-ए, चंदन नगर निवासी यशवंत यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि 25 जून को वह सांवरिया रेस्टोरेंट रिजलाय फाटा-नावदा पंथ रोड पर मौजूद था। इसी दौरान एक युवक चाय-नाश्ता करने के बाद भुगतान के लिए 200 रुपए का नोट देने लगा। नोट देखते ही यशवंत को उसके नकली होने का संदेह हुआ। इसके बाद कर्मचारी आशीष चौहान की मदद से युवक को मौके पर ही रोक लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। बाजार में चलाने के लिए संजय को दिए थे नोट पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दीपक पटेल निवासी ग्राम अटाहेड़ा थाना देपालपुर के रूप में बताई। उसने खुद को मजदूर बताते हुए कहा कि उसे ये नोट किसी ने काम के एवज में दिए थे। हालांकि पुलिस की तलाशी में उसके पास से 4 हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में दीपक ने खुलासा किया कि उसे ये नकली नोट सिंगापुर टाउनशिप निवासी संजय पुत्र महेश वैष्णव ने दिए थे। इसके बाद पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब 40 हजार रुपए के नकली नोट और नोट छापने में इस्तेमाल की जा रही प्रिंटिंग मशीन जब्त की गई। पुलिस के अनुसार संजय ने दीपक को बाजार में नकली नोट चलाने के लिए दिए थे। पहले भी पकड़ा जा चुका है मुख्य आरोपी पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी संजय वैष्णव को इससे पहले भी एसटीएफ खंडवा नकली नोटों के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। उस समय उसके पास से भी जाली नोट बरामद हुए थे और उसे जेल भेजा गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह दोबारा इसी अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच कर रही है तथा जल्द ही मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना जताई है।

Source link
#रसटरट #पर #क #नकल #नट #चलन #पहच #यवक #गरफतर #इदर #म #हजर #क #जल #नट #और #परटग #मशन #जबत #पलस #कर #रह #पछतछ #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *