साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर को लगी कंधे में चोट, टीम ने साझा किया हेल्थ अपडेट; जानें कैसी है अभिनेता की स्थिति? – Jr Ntr Team Share Details About His Shoulder Injury And Recovery

साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर को लगी कंधे में चोट, टीम ने साझा किया हेल्थ अपडेट; जानें कैसी है अभिनेता की स्थिति? – Jr Ntr Team Share Details About His Shoulder Injury And Recovery


जूनियर एनटीआर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें अभिनेता की कंधे की चोट का जिक्र किया है। जूनियर एनटीआर को एक एक्टिविटी के दौरान कंधे पर चोट लगी। उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। डॉक्टर्स ने जांच की और उन्हें लगभग छह से आठ हफ्ते का आराम बताया। 

अभिनेता की टीम ने बताई पूरी स्थिति

जूनियर एनटीआर की टीम ने एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा, ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मिस्टर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई है। पूरी मेडिकल जांच के बाद, डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर.ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की अगुवाई वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें छह से आठ हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। जिससे वह पूरी तरह ठीक हो सकें।’ 

आगे भी फैंस को दिया जाएगा हेल्थ अपडेट 

अभिनेता की टीम ने अपने बयान में आगे लिखा, ‘हम सभी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम उनकी सेहत और ठीक होने के बारे में सही समय पर आधिकारिक जानकारी देते रहेंगे। आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद।’  



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *