इंदौर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली एआईसीटीएसएल की सिटी बसों पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। शहर में 100 से अधिक रूटों के साथ आसपास के कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक संचालित होने वाली बसों के संचालन में लगातार लापरवाही सामने आ रही है। बस चालक तय बस स्टॉप के बजाय सड़क के बीच, चौराहों और मोड़ों पर ही बस रोककर सवारियां उतारने-चढ़ाने लगे हैं। न तो इनके चालान बनते है और न ही ट्रैफिक जवान इन बस चालकों को टोकते है। कई बार तो चौराहों पर सिग्नल पर ही बसें खड़ी नजर आई।
शहर के कई प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर यह स्थिति रोज देखी जा सकती है। बसों के अचानक रुकने से पीछे चल रहे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे कई बार टक्कर और हादसे हो चुके हैं।
स्टाॅप से पहले चौराहे पर खड़ी कर दी बस
इंदौर के व्हाईट चर्च चौराहे पर सिटी बस यात्रियों का इंतजार करती नजर आई, जबकि यह व्यवस्त चौराहा है और सिग्नल ग्रीन होने पर सैकड़ों वाहन निकलते है, लेकिन ट्रैफिक जाम की चिंता से दूर ड्रायवर आराम से सिग्नल के नीचे ही बस खड़े रखे हुए था, जबकि 200 मीटर पर ही बस स्टाॅप था। इसी तरह बंगाली काॅलोनी चौराहे पर भी चालक आराम से सर्विस रोड पर सुबह साढ़े दस बजे के समय बस को सवारियों के इंतजार में खड़ा रखे हुए था, जबकि सुबह के समय सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है।
Source link
#सटप #छड #सडक #पर #उतर #यतर #रफतर #पर #नह #लगम #इदर #क #सट #बस #पर #नह #नयम #क #बरक



