पीछे से टक्कर लगते ही गड्ढे में गिरी यात्री टैक्सी:  शिवपुरी में NH-46 पर हादसा, पांच घायल; ट्रक ड्राइवर मौके से फरार – Shivpuri News

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक ट्रक ने पीछे से टैक्सी को टक्कर मार दी। यह हादसा NH-46 पर नई तहसील बदरवास के सामने हुआ। टक्कर के बाद सवारियों से भरी टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे पांच यात्री घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टैक्सी से बाहर निकाला गया और बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बाद में, जेसीबी की सहायता से क्षतिग्रस्त टैक्सी को गड्ढे से बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान बिजरौनी निवासी जगन्नाथ जाटव (50), सजाई निवासी अमरनाथ कुशवाह (42), तुड़यावत निवासी खुशी यादव (18), नई निवासी जुगल किशोर ओझा (63) और भंवरलाल वाल्मीकि (50) के रूप में हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। बदरवास पुलिस ने फरार ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Source link
#पछ #स #टककर #लगत #ह #गडढ #म #गर #यतर #टकस #शवपर #म #NH46 #पर #हदस #पच #घयल #टरक #डरइवर #मक #स #फरर #Shivpuri #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *