उज्जैन के सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर एक महिला ने दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
वहीं, जब ज्ञानदास से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह पहले ही पुलिस को आवेदन दे चुके हैं। उनके अनुसार, महिला ने बाद में शिकायत की है। उन्होंने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए उन्हें फंसाना चाहती थी। उन्होंने कहा, “मुझे राजा रघुवंशी जैसा बनाना चाहती थी, लेकिन मैं उसकी साजिश से बच गया।”
गौरतलब है कि 17 जुलाई को ज्ञानदास महाराज ने महाकाल थाने में शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि संबंधित महिला और उसका भाई आश्रम के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं और उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि दोनों ने सोशल मीडिया पर उनकी कुछ फोटो और वीडियो साझा कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया है।

महिला द्वारा दिया आवेदन।
वहीं, एसपी कार्यालय में दिए गए आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि उसे खीर का प्रसाद खिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला का यह भी आरोप है कि घटना के बाद उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके कुछ कथित अश्लील फोटो और वीडियो दिखाए गए, जिससे वह डर गई। महिला ने कहा कि उसने इस मामले की शिकायत सभी संबंधित अधिकारियों से की है और उसे न्याय मिलने की उम्मीद है।
महामंडलेश्वर बोले- सहयोग करना पड़ा महंगा
ज्ञानदास ने बताया कि वर्ष 2025 में उनकी मुलाकात महिला और उसके भाई से हुई थी। उनके अनुसार, दोनों ने पहले उनका विश्वास जीता और बाद में उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक दिन भोजन के बहाने उन्हें घर बुलाया गया, जहां उनके कथित आपत्तिजनक फोटो ले लिए गए। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा।

ज्ञानदास द्वारा दिया गया आवेदन।
उन्होंने दावा किया कि दबाव में आकर उन्होंने महिला और उसके भाई की लाखों रुपये से आर्थिक मदद की, लेकिन उनकी मांग लगातार बढ़ती गई। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो कथित तौर पर उनसे 25 से 30 लाख रुपये की मांग की गई और कहा गया कि पैसा देने पर मामला समाप्त कर दिया जाएगा।
ज्ञानदास ने यह भी बताया कि शिकायत में विवाह का उल्लेख है। उनके अनुसार, उन्होंने महिला से विवाह किया था, लेकिन बाद में महिला और उसके भाई ने उन पर लाखों रुपये देने का दबाव बनाया और आश्रम में हिस्सा भी मांगा।
ये भी पढ़ें- Live Bhopal Farmers Protest Live: सीहोर, रायसेन नर्मदापुरम समेत कई जिलों से आ रहे किसान, बड़ी भीड़ के जुटने का दावा
पुलिस बोली- दोनों आवेदनों की जांच जारी
एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह अब तक उपस्थित नहीं हुई है, इसलिए उसके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
वहीं, जांच अधिकारी एसआई नेहा सिंह ने बताया कि ज्ञानदास के आवेदन पर उनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने महिला से विवाह, रुपये के लेनदेन और अन्य दावों से संबंधित कुछ दस्तावेज एवं साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आवेदनों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#Ujjain #News #महल #क #गभर #आरप #स #घर #महमडलशवर #जञनदस #बल #हन #टरप #म #फसन #क #थ #सजश


