Theater Releases: 14 अगस्त को थिएटर में होने वाला है धमाका, एक साथ रिलीज हो रहीं ये 4 फिल्में, Bollywood Hindi News


15 अगस्त से पहले 14 अगस्त को थिएटर में इन 4 जबरदस्त फिल्मों का धमाका होने वाला है। सनी देओल से लेकर साउथ सुपरस्टार सूर्या अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। ऑडियंस के लिए ये स्वतंत्रता दिवस खास होने वाला है।

15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों को अक्सर लॉन्ग वीकेंड और फेस्टिव हॉलिडे का फायदा होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुछ शानदार फिल्में दस्तक देने वाली हैं। सरकारी छुट्टी और फिर इन फिल्मों का धमाका मेकर्स को अच्छी ओपनिंग दे सकता है। पिछले कुछ सालों में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों को जबरदस्त फायदा हुआ है। ऐसे में आने वाले हफ्ते में रिलीज होने वाली ये चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती हैं। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट ये रही-

बटवारा 1947

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म बटवारा 1947 इस हफ्ते की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म में सनी देओल लीड हीरो है। कहानी एक ऐसे मुसलमान की है जिसे बटवारे के बाद भारत से पाकिस्तान जाना पड़ता है। इस फिल्म में शबाना आजमी एक हिंदू पाकिस्तानी महिला के किरदार में हैं। प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल जैसे एक्टर्स ने फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। ये फिल्म आने वाले शुक्रवार यानी 14 अगस्त को थिएटर में दस्तक देगी। सनी देओल के लिए 15 अगस्त का मौका हमेशा से खास रहा है। उनकी पिछली फिल्म गदर 2 ने भी इसी मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था।

बंटवारा 1947

आवारापन 2

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 सनी देओल को टक्कर देने आ रही है। इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने वाले अवतार में हैं और उन्हें इस अंदाज में वापस देखना उनके फैंस को पसंद आ रहा है। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वैसे बता दें, ये कोई पहली बार नहीं है जब इमरान और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हुई हो। इससे पहले फिल्म अपने और आवारापन का भी क्लैश हुआ था। इस क्लैश में सनी देओल आगे निकल गए थे।

द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट

14 अगस्त को एम् अमेरिकन साइंस फिक्शन फिल्म द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट भी रिलीज ही रही है। फिल्म में ऐनी हाथवे, एवान म्क्ग्रेगोर, मैसी स्टेला और क्रिस्चियन कांवेरी शामिल है। इस मजेदार फिल्म को थिएटर पर देखने का इंतजार हो रहा है।

द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट

विश्वनाथ एंड संस

14 अगस्त को तमिल-तेलुगू ड्रामा फिल्म विश्वनाथ एंड संस रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी 40 साल के ओलिंपिक लेवल शूटर की जिंदगी के बारे में है। एक इमोशनल जर्नी, रिश्तों में फंसे किरदार के इर्दगिर्द रची गई है। फिल्म में सूर्या ने लीड रोल निभाया है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *