दुनियाभर और देश की अहम खबरों में कोलंबिया का शक्तिशाली भूकंप, तुर्किये में कुर्द लड़ाकों को सशर्त माफी, झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर पुलिस की कार्रवाई, सेना प्रमुख का जम्मू दौरा और अमेरिका में बच्चों के टीकाकरण को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला शामिल है। कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र चोको के ग्रामीण इलाके में बताया गया और राजधानी बोगोटा समेत कई क्षेत्रों में असर पड़ा। पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी झटके महसूस किए गए। तुर्किये की संसद ने कुर्द लड़ाकों को सशर्त माफी देने वाले विधेयक को मंजूरी दी है। यह कानून तभी लागू होगा जब कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी यानी पीकेके के पूरी तरह हथियार डालने की पुष्टि हो जाएगी। पीकेके ने पिछले साल अपनी दशकों पुरानी सशस्त्र मुहिम खत्म करने और संगठन को भंग करने की घोषणा की थी। झारखंड में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। वहीं, सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ मंगलवार को जम्मू के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे और अग्रिम इलाकों में सुरक्षा स्थिति की जानकारी लेंगे। सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शरद पवार और अमित शाह की एक साथ मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं को हवा दी है। रूस में यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली याब्लोको पार्टी को अगले संसदीय चुनाव से बाहर कर दिया गया है। अमेरिका में ट्रंप ने बच्चों के टीकाकरण की सिफारिशें बदलने का आदेश दिया है। वहीं, अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। आइए, विस्तार से देश-दुनिया की खबरों पर नजर डालते हैं…
Source link
#Top #Newsकलबय #म #भकप #स #तबह #करद #लडक #क #तरकय #स #मफ #झरखड #आदलन #क #बच #क #जच #शर #Top #News #Colombia #Earthquake #Turkiye #Kurdish #Amnesty #Jharkhand #Student #Protest #Trump #Vaccine #Order



