शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के चलते जलकर उपभोक्ता अपना जलकर निर्धारित तिथि पर जमा नहीं कर पाएंगे। ऐसे में जलकर देयकों की अंतिम भुगतान तिथि 15 अगस्त से ब…और पढ़ें

HighLights
- स्वतंत्रता दिवस के कारण बढ़ी वाटर टैक्स की तारीख
- दीनदयाल नगर के मंगल भवन में आज शिविर
- जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का शासकीय अवकाश होने के कारण नगर निगम ने जलकर के भुगतान की तिथि दो दिन बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी है।
अधीक्षण यंत्री एसएल बाथम ने बताया कि ई-नगर पालिका 2.0 वाटर टैक्स मॉड्यूल साफ्टवेयर द्वारा माह जुलाई 2026 के जलकर देयकों की अंतिम भुगतान तिथि आटोमेटिक 15 अगस्त बिलों पर अंकित की गई है, लेकिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण कार्यालयीन अवकाश रहता है।
इसके कारण जलकर उपभोक्ता अपना जलकर निर्धारित तिथि पर जमा नहीं कर पाएंगे। ऐसे में जलकर देयकों की अंतिम भुगतान तिथि 15 अगस्त से बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है।
दीनदयाल नगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर आज
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 14 अगस्त को दीनदयाल नगर स्थित मंगल भवन पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। ये अभियान संपूर्ण प्रदेश में सात अगस्त 2026 से आठ जनवरी 2027 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को निगम जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मैदानी भ्रमण कर आमजनों से संवाद करेंगे और समस्याओं का निराकरण करेंगे।
अभियान अंतर्गत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी योजना के अंतर्गत आने वाली शिकायतों तथा आवेदन के निराकरण की समीक्षा के साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
Source link
#गवलयर #अब #अगसत #तक #जम #कर #सकग #जलकर #दनदयल #नगर #म #आज #लगग #मखयमतर #जनवशवस #अभयन #शवर

