ग्वालियर में RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी पर FIR:  आरक्षक का आरोप-अश्लील शब्दों का प्रयोग कर मोबाइल रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पर किया वायरल – Gwalior News

ग्वालियर में RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी पर FIR: आरक्षक का आरोप-अश्लील शब्दों का प्रयोग कर मोबाइल रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पर किया वायरल – Gwalior News

विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक शासकीय कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। आरटीआई कार्यकर्ता पर आरोप है कि उन्होंने एक शासकीय सेवक (आरक्षक) को उसकी ऑन-ड्यूटी के दौरान सार्

.

इतना ही नहीं, उस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर शासकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया। घटना 10 जून की सुबह 11.15 बजे से 12 बजे के बीच सचिन तेंदुलकर मार्ग गोविंदपुरी की है। आरक्षक दीपक कुमार की शिकायत पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच के बाद अब प्रकरण दर्ज किया गया है।

ग्वालियर में RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी पर FIR:  आरक्षक का आरोप-अश्लील शब्दों का प्रयोग कर मोबाइल रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पर किया वायरल – Gwalior News

ऑन-ड्यूटी कर्मचारी ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत मध्य प्रदेश पुलिस में 28 वर्षीय आरक्षक दीपक कुमार सहरिया मूल निवासी ग्राम बुजुर्ग रोड डबरा के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में ग्वालियर के तिलक नगर स्थित सरकारी आवास में निवास रत हैं। उन्होंने थाने में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह जब अपने निर्धारित शासकीय दायित्वों (आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष की सुरक्षा करना) का निर्वहन कर रहे थे, तभी आरोपी आशीष चतुर्वेदी ने उनके काम में जबरन हस्तक्षेप किया। दर्ज कराई गई एफआईआर (FIR) के मुताबिक, घटना के समय फरियादी दीपक कुमार अपनी शासकीय ड्यूटी पर तैनात थे।

आशीष चतुर्वेदी पुत्र ओमप्रकाश चतुर्वेदी निवासी गली नंबर 05, नाका चंद्रवदनी ने उन्हें एक सार्वजनिक स्थान पर रोका। आशीष चतुर्वेदी ने आरक्षक के साथ न केवल वाद-विवाद किया, बल्कि सार्वजनिक रूप से उनके खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

इस पूरी अभद्रता के दौरान आरोपी अपने मोबाइल से पीड़ित कर्मचारी की रिकॉर्डिंग करता रहा। आशीष ने उस वीडियो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित (वायरल) कर दिया, जिससे शासकीय विभाग और कर्मचारी की छवि धूमिल हुई।

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी राजेंद्र जाटव ने बताया

QuoteImage

फरियादी शासकीय कर्मचारी दीपक कुमार सहरिया की शिकायत पर ग्वालियर निवासी आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

यह खबर भी पढ़ें…

ग्वालियर में RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी पर FIR

ग्वालियर में व्यापमं कांड के व्हिसिल ब्लोअर और आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ झांसी रोड थाना में मामला दर्ज किया है। यह FIR आशीष के सुरक्षा में तैनात गनमैन अरविंद अहिरवार की शिकायत पर हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Source link
#गवलयर #म #RTI #एकटवसट #आशष #चतरवद #पर #FIR #आरकषक #क #आरपअशलल #शबद #क #परयग #कर #मबइल #रकरडग #सशल #मडय #पर #कय #वयरल #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *