‘होर्मुज बंद किया तो नहीं बचेगा ईरान’:ट्रंप की नई धमकी, कहा-अमेरिका खुद वसूलेगा टोल; तेल पर होगा कब्जा – Donald Trump Warns Iran Over Strait Of Hormuz Closure Threat

‘होर्मुज बंद किया तो नहीं बचेगा ईरान’:ट्रंप की नई धमकी, कहा-अमेरिका खुद वसूलेगा टोल; तेल पर होगा कब्जा – Donald Trump Warns Iran Over Strait Of Hormuz Closure Threat

शांति वार्ता के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ-साफ कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की जुर्रत की, तो उसका अस्तित्व ही संकट में पड़ जाएगा। ट्रंप ने कहा, ‘आप इसे बंद करेंगे और आपके पास कोई देश नहीं बचेगा। आप अपने देश वापस भी नहीं जा पाएंगे।’


अमेरिका ले सकता है जलमार्ग का नियंत्रण: ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका इस रणनीतिक जलमार्ग पर पूरी तरह नियंत्रण कर सकता है। उन्होंने एक कैबिनेट बैठक के दौरान कहा, ‘अगर हमें जरूरत पड़ी, तो हम होर्मुज जलडमरूमध्य पर कब्जा करेंगे। अगर वे कोई समझौता नहीं करते हैं, तो हम खुद वहां से गुजरने वाले जहाजों से टोल टैक्स वसूलेंगे।’ डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ईरान के उस हालिया कदम के बाद आया है, जिसमें उसने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को बंद करने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: Explainer: मेलोनी ही नहीं, UK-फ्रांस-भारत जैसे करीबियों पर भी बयानबाजी कर चुके ट्रंप; जानें कब-कैसा मिला जवाब

ट्रंप बोले-यूएस बनेगा गार्जियन एंजेल

ट्रंप ने अमेरिका की भूमिका को एक नए अंदाज में पेश किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस पूरे क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का ‘गार्जियन एंजेल’ यानी रक्षक बन सकता है। इसके बदले में अमेरिका वहां से निकलने वाले कुल तेल का 20 प्रतिशत हिस्सा अपने पास रखेगा। ट्रंप ने साफ किया कि अगर वैश्विक व्यापार को बाधित करने की कोशिश की गई, तो अमेरिकी सेना चुप नहीं बैठेगी। खाड़ी देशों से तेल की आपूर्ति को सुरक्षित रखना अमेरिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Source link
#हरमज #बद #कय #त #नह #बचग #ईरनटरप #क #नई #धमक #कहअमरक #खद #वसलग #टल #तल #पर #हग #कबज #Donald #Trump #Warns #Iran #Strait #Hormuz #Closure #Threat

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *