खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर और आसपास के इलाकों में जारी सुहावने मानसूनी मौसम के बीच प्रकृति प्रेमी और सैलानी वीकेंड का आनंद लेने के लिए खूबसूरत पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। इंदौर से महज 55 किलोमीटर दूर मानपुर के पास स्थित गुरु वॉटरफॉल इन दिनों पर्यटकों और परिवारों के लिए पहली पसंद बना हुआ है। रिमझिम बारिश के बीच बादलों से घिरी हरी-भरी वादियां और लबालब भरे तालाब इस जगह की खूबसूरती में 4 चांद लगा रहे हैं।
सावन के इस खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाने के लिए एक बाइकिंग ग्रुप आरओआर ने भी हाल ही में गुरु वॉटरफॉल के लिए एक राइड का आयोजन किया। ग्रुप एडमिन ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने बताया ने बताया कि गुरु वॉटरफॉल पहुंचना बेहद आसान और सुलभ है। मानसून के दौरान यहां की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है और पूरी घाटी बादलों की आगोश में सिमटी नजर आती है।

2 of 2
आरओआर के सदस्य।
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
परिवारों के लिए सुरक्षित और सुलभ पिकनिक स्पॉट
गर्मी के कुछ महीनों को छोड़ दें, तो गुरु वॉटरफॉल में साल भर पानी का बहाव बना रहता है। इस स्थल की सबसे बड़ी खासियत यहां की बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षा है। पलासिया, इंदौर से लगभग 55 किलोमीटर और मानपुर से मात्र 4 किलोमीटर दूर स्थित इस वॉटरफॉल तक पहुंचने के लिए पूरा रास्ता डामर का बना हुआ है। सैलानी कार, मोटरसाइकिल या एक्टिवा से बिना किसी परेशानी के आराम से पहुंच सकते हैं।
ग्रामीण खान-पान और स्वाद
रास्ते में और गांव के आसपास स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है। जगह-जगह सजे भुट्टे, ताजी ककड़ी, गर्म चाय और समोसों के स्टॉल ग्रामीण संस्कृति और स्वाद का बेहतरीन अनुभव कराते हैं। यह स्थान पूरी तरह सुरक्षित है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों और बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने आ रहे हैं।
कैसे पहुंचे गुरु वॉटरफॉल?
इंदौर-मुंबई हाईवे पर मानपुर पहुंचकर उल्टे हाथ (लेफ्ट) मुड़कर श्रद्धानंद मार्ग पर आगे बढ़ना होता है। मानपुर से लगभग 4 किलोमीटर चलने के बाद चेसिया गांव आता है, जहां से मात्र 300 मीटर की दूरी पर यह खूबसूरत वॉटरफॉल स्थित है। ऐसे सुहावने मौसम में शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति की शांति, ताजी हवा और लजीज व्यंजनों का अनुभव करने के लिए गुरु वॉटरफॉल एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है।
Source link
#Indore #News #कम #दर #छप #ह #परकत #क #सवरग #खबसरत #वटरफल #क #पस #उठए #भटट #और #चय #क #मज



