MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास.
1. राजघराने में चलीं गोलियां, सामने आए 3 VIDEO

सतना के नागौद राजघराने में हुए गोलीकांड के तीन नए वीडियो सामने आए हैं। इनमें मारपीट, फायरिंग और घटनास्थल पर बिखरा खून व टूटा सामान दिखाई दे रहा है। राजपरिवार से जुड़े लोगों का दावा है कि पहले बाबा राजा पर हमला हुआ था, जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने बचाव में 9 राउंड फायरिंग की। वीडियो के सामने आने से विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर
2. फॉरेस्ट टीम पर 30 मिनट पथराव, 6 घायल
देवास में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर 100 से ज्यादा ग्रामीणों ने हमला कर दिया। करीब 30 मिनट तक पथराव और गोफन से हमला होता रहा। हमले में 6 वनकर्मी घायल हुए और सरकारी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। घायल कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस और वन विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
3. मल्टी के नीचे हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग

इंदौर में एक मल्टी के नीचे स्थित हार्डवेयर दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पढ़ें पूरी खबर
4. MP में 15 से 18 जून के बीच दस्तक देगा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 15 से 18 जून के बीच मानसून प्रवेश कर सकता है। फिलहाल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं, जहां तेज आंधी, बारिश और कई जिलों में ओलावृष्टि हो रही है। किसानों और आम लोगों को मौसम में बड़े बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
5. पत्नी से VIDEO Call पर बात करते हुए आरक्षक ने दी जान

डबरा में आरक्षक राघवेंद्र तोमर ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए सरकारी क्वार्टर में फांसी लगा ली। घटना के समय पत्नी उनसे बातचीत कर रही थी। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पारिवारिक व अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
6. धार में दो बच्चियों का अपहरण, जंगल ले जाकर दुष्कर्म
धार जिले के कुक्षी में दो नाबालिग बच्चियों के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बच्चियों को बाइक पर बैठाकर जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर
7. शादी से इनकार पर बवाल, लाठी-डंडे चले, कारों में आग
जबलपुर के मझौली में प्रेम प्रसंग के बाद शादी से इनकार करने पर दो परिवार आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और सड़क किनारे खड़े कई वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने मामले में 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
पॉजिटिव खबर
8. MP पुलिस में 3 साल में 22 हजार भर्तियां

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े भर्ती अभियान की घोषणा की है। 8 साल बाद सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले तीन साल में पुलिस विभाग के 22 हजार रिक्त पदों को भरा जाएगा और हर साल नियमित भर्ती आयोजित की जाएगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। पढ़ें पूरी खबर
खबर जरा हटके
9. जेल के खाने में कमी निकाली तो खुद बनाना पड़ सकता है
मध्य प्रदेश की जेलों में नया नियम लागू करने की तैयारी है। प्रस्तावित संशोधन के तहत अगर कोई बंदी खाने की गुणवत्ता पर आपत्ति जताता है तो उसे खुद खाना बनाकर दिखाना पड़ सकता है। 1968 से लागू जेल मैन्युअल में बदलाव कर कई नए प्रावधान जोड़े जा रहे हैं, जिनमें आदतन अपराधियों से जुड़े नियम भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
कल का बिग इवेंट
10. लाड़ली बहनों के खाते में कल राशि ट्रांसफर करेंगे CM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को सागर जिले के केसली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हितग्राहियों से संवाद भी कर सकते हैं और सरकार की महिला कल्याण योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। लाड़ली बहना योजना राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Source link
#दनभर #बड #खबर #पतन #क #वडय #कल #कर #लगई #फस #पलस #म #हजर #भरतय #गरलफरड #न #परम #क #पतन #क #मर #गल #Madhya #Pradesh #News


