Toxic: फिल्म टॉक्सिक में यश का किरदार ज्यादातर लोगों को क्लीयर था। लेकिन यह साफ नहीं था कि नयनतारा और तारा सुतारिया क्या रोल प्ले करती नजर आएंगी।
साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर शनिवार शाम को रिलीज कर दिया गया। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और बोल्ड सीक्वेंस देखने को मिले। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुपरस्टार यश ने उन सवालों के भी जवाब दिए, जो दर्शक पिछले काफी वक्त से जानना चाह रहे थे। यश ने कन्फर्म किया कि फिल्म टॉक्सिक में नयनतारा उनकी बहन का किरदार निभा रही हैं। यश ने फिल्म में उनके काम की तारीफ करते हुए कहा कि नयनतारा ने फिल्म में जैसा काम किया है, उसके लिए उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए।
नयनतारा ने किया है बहन का रोल
यश ने कहा, “इस फिल्म को चुनना और जो आपने किया है, उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। आप एक सुपरस्टार हैं। मैं जानता हूं कि आपकी ऑडियंस कैसी है और फैंस आपको कितना प्यार करते हैं। मुझे इस फिल्म के प्रति आपकी डेडिकेशन बहुत पसंद आई। मुश्किलों के बावजूद आपने अपना बेस्ट दिया है। आप बहुत दमदार लग रही हैं। आप बहुत खूंखार बहन लग रही हैं जैसी किसी की हो सकती है।” इसके बाद अपनी स्पीच में यश ने तारा सुतारिया के बारे में बात की और कहा कि उनकी प्रेजेंस भर से मूवी में जान आ जाती है।
क्यों बढ़ाए गए तारा सुतारिया के सीन?
यश ने बताया कि कैसे जब फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी गई थी तब तारा सुतारिया के सीन उतने नहीं थे, जितने दर्शकों को अब मूवी में देखने को मिलेंगे। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि जब फिल्म शूट की जा रही थी, तब धीरे-धीरे मेकर्स को यह अहसास हुआ कि तारा की प्रेजेंस कमाल की है और वह अपने किरदार को बहुत पावरफुल अंदाज में प्ले कर रही हैं। यश ने अपनी लंबी और दमदार स्पीच में कहा, “आपकी मौजूदगी ने हमें बहुत कुछ दिया। असल में आपकी शानदार मौजूदगी, कोशिश और शालीनता के चलते हमने आपके सीन्स को लिखे और तय किए गए सीन्स से भी ज्यादा बढ़ा दिया।”
KGF वाला लेवल पार कर गए हैं यश
बात ट्रेलर पर पब्लिक के रिएक्शन की करें तो गैंग्सटर-थ्रिलर मूवी में बेहिसाब बोल्ड और वॉयलेंट सीन हैं। फिल्म में खून खराबे से लेकर न्यूडिटी और जबरदस्त एक्शन तक सब कुछ है। यश एक बार फिर काफी वॉयलेंट अवतार में नजर आएंगे। कहना होगा कि इस बार वह अपने KGF वाले लेवल को भी पार कर गए हैं। फिल्म में उनका डबल रोल होगा। ट्रेलर देखकर लोगों ने मिला जुला रिएक्शन दिया है। एक तरफ जहां लोग तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे, वहीं दूसरी तरफ ट्रोल करने वालों ने यश के इस अवतार को खास पसंद नहीं किया।



