Explainer:अमेरिका-ईरान के समझौते के बाद इस्राइल क्या करेगा, कैसा है देश का माहौल; नेतन्याहू किस मुसीबत में? – Us Iran War Deal Know Effect On Israel Benjamin Netanyahu Politics Donald Trump Lebanon Ceasefire Explained
“_id”:”6a2fc88bdacaa619840c681d”,”slug”:”us-iran-war-deal-know-effect-on-israel-benjamin-netanyahu-politics-donald-trump-lebanon-ceasefire-explained-2026-06-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Explainer: अमेरिका-ईरान के समझौते के बाद इस्राइल क्या करेगा, कैसा है देश का माहौल; नेतन्याहू किस मुसीबत में?”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
इस्राइल-ईरान के बीच समझौता तय। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिन तक चले युद्ध का आखिरकार अंत नजदीक आ गया है। रविवार देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया कि अब ईरान के साथ जंग खत्म होने जा रही है और जल्द ही अमेरिका होर्मुज के बाहर लगाई गई अपनी नौसैनिक नाकेबंदी को हटा देगा। इसी के साथ उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने का भी एलान किया और जल्द ही जंग के अंत के लिए विस्तृत ढांचा (फ्रेमवर्क) तैयार करने की बात कही।
ट्रंप की तरफ से ईरान के साथ जिस समझौते की बात की गई है, उसमें 14 शर्तें तय की गई हैं। इनमें सहमति बनी है कि ईरान और लेबनान पर आगे हमले नहीं किए जाएंगे। इस शर्त में इस्राइल को भी एक पक्ष बनाया गया है, वह भी पूरी बातचीत में उसे कम से कम शामिल कर के। यानी ट्रंप प्रशासन और ईरान ने अपने समझौते को इस्राइल के लिए भी बाध्यकारी बनाया है। हालांकि, बिना अपनी मर्जी के इस्राइल इस समझौते को कितना मानेगा यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।