इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं राष्ट्रपति  द्रोपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत

इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु गुरुवार से मध्यप्रदेश प्रवास पर हैं। इंदौर से वे सबसे पहले वे बैतूल पहुंचेंगी। जहां उन्हें प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय वि …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 11:15:42 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 11:15:42 AM (IST)

इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं राष्ट्रपति  द्रोपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट पहुंची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु गुरुवार को सुबह इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं
  2. राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया
  3. प्रदेश के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति इंदौर से हेलिकॉप्टर द्वारा बैतूल और ओंकारेश्वर जाएंगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु गुरुवार को सुबह इंदौर एयरपोर्ट पहुंची, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। प्रदेश के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति इंदौर से हेलिकॉप्टर द्वारा बैतूल और ओंकारेश्वर जाएंगी। 19 जून को वापस इंदौर आकर वायुयान से कोलकाता जाएंगी।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु गुरुवार से मध्यप्रदेश प्रवास पर हैं। इंदौर से वे सबसे पहले वे बैतूल पहुंचेंगी। जहां उन्हें प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तीकरण महासम्मेलन का उद्घाटन करना है। शहर में देश के किसी राष्ट्रपति का यह पहला प्रवास होगा।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से सुबह 10.50 बजे मिलानपुर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगी। यहां औपचारिक स्वागत के बाद उनका काफिला 19 किलोमीटर दूर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के आयोजन स्थल पहुंचेगा। यहां राष्ट्रपति अपने आगमन की स्मृति में पौधरोपण करेंगी।

यहां से विभागीय प्रदर्शनी देखते हुए राष्ट्रपति मुख्य मंच पर पहुंचेंगी। यहां उद्घाटन सत्र में उनका संबोधन होगा। उसके बाद उनका काफिला हेलीपैड की ओर रवाना हो जाएगा। दोपहर 12.45 बजे वे ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। दो घंटे के इस संक्षिप्त प्रवास के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुंचकर एनएचडीसी गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी। शाम 6:20 बजे वे ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन और आरती में शामिल होंगी। रात्रि विश्राम के बाद 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगी। कार्यक्रम के उपरांत सुबह 11:30 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और आरती में शामिल होंगी। मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया जाएगा। श्रीजी मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजा राव पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को प्राकृतिक नर्मदेश्वर शिवलिंग भेंट किए जाएंगे।

निमाड़ में पहली बार रात्रि विश्राम करेंगे कोई राष्ट्रपति, भगवान शिव की नगरी में रात में नहीं ठहरते वीआईपी

Source link
#इदर #एयरपरट #पहच #रषटरपत #दरपद #मरम #रजयपल #मगभई #पटल #और #मखयमतर #ड #महन #यदव #न #कय #सवगत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *