ग्रैमी विजेता गायक पीबो ब्रायसन का हुआ निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस – Peabo Bryson Passed Away At The Age Of 75 Family Confirms His Death

ग्रैमी विजेता गायक पीबो ब्रायसन का हुआ निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस – Peabo Bryson Passed Away At The Age Of 75 Family Confirms His Death


एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin

Updated Wed, 03 Jun 2026 09:34 AM IST

Peabo Bryson Passed Away: दिग्गज गायक पीबो ब्रायसन अब हमारे बीच नहीं रहे। गायक के परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की दुखद खबर की पुष्टि की है। हालांकि, उनकी मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।


Peabo Bryson passed away at the age of 75 family confirms his death

पीबो ब्रायसन
– फोटो : इंस्टाग्राम@peabobryson2



विस्तार

डिज्नी के कई क्लासिक गानों को आवाज देने वाले सिंगर पीबो ब्रायसन का निधन हो गया है। इस दिग्गज सिंगर ने ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’, ‘अ होल न्यू वर्ल्ड’ जैसे कई गाने गाए थे। पीबो के परिवार ने  उनके निधन की पुष्टि की है। वह 75 साल के थे। उनके परिवार ने उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर का इलाज चल रहा था और उन्हें स्ट्रोक आया था। इस सिंगर को 1992 और 1993 में दो ग्रैमी अवॉर्ड मिले थे।


पीबो के परिवार का बयान

वैरायटी के अनुसार पीबो के परिवार ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा ‘सिंगर की ‘असाधारण’ आवाज ने पांच दशकों से भी ज्यादा समय तक जिंदगी के कुछ सबसे यादगार पलों के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक का काम किया। उनके म्यूजिक ने कई पीढ़ियों को खुशी के मौकों, प्रेम कहानियों और सुकून के पलों में साथ दिया। उनके म्यूजिक ने एक ऐसी विरासत बनाई है जो उन लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी।’

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ के लिए रणवीर सिंह ने नहीं ली मोटी फीस, खेला ऐसा दांव कि 3000 करोड़ में बने हिस्सेदार



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *